My First Blogging Income Report : Get 100% Motivation from It

 

My First Blogging Income Report : Get 100% Motivation from It

Hello friends, आज हम आप सभी के साथ अपना first blogging income report share करने वाले हैं. अगर आप भी एक ब्लॉगर हो तो आपको इस post से 100% motivation मिलेगी. हम आपको इस post में कुछ अपनी personal info भी share करेंगे. मुझे आशा है कि यह post आप सभी को inspire करेगा।

blogging hindi ki pahli income earning report

सबसे पहले तो में आप सभी दोस्तों से Very Very Sorry! कहना चाहूँगा. क्योंकि मेने आप सबसे एक बहुत बड़ा झूट बोला है. उसके बारे में कुछ लोग समझ भी गए होंगे. मेरे झूट बोलने के पीछे बहुत बड़ा reason था. क्योंकि अगर में झूठ नही बोलता बहुत से लोग ब्लॉगिंग शुरू भी नही करते और में नही चाहता हूँ कि मेरी वजह से किसी की career पर प्रभाव पड़े।

मेने इस ब्लॉग को 8 May 2016 को बनाया था. इस ब्लॉग को बनाने से पहले मेने wordpress.com पर बनाया था जो अपने आप delete हो गया. जब में wordpress.org ब्लॉग बनाने के लिए hosting लेना चाहता था तो उस समय मेरे family में किसी के पास भी Debit Card नही था और जब में दूसरे लोगों को इसके बारे में कहता था तो उन्हें डर लगता था. Hosting के कारण 7-8 महीने बीत गए और finally मेने अपने uncle के bank account में 1500₹ डाल कर 3 महीने के लिए Hostgator से hosting और blogginghindi.com domain register किया था।

मेने 8 May 2016 को शाम 4 बजे hosting और domain purchase किया था और उसी दिन 8 PM को cPanel में login करके WordPress install कर लिया था. अब में WordPress install कर चुका था और उसके बाद में browser में blogginghindi.com type करके open किया उसके बाद वहाँ blank show होने लगा. (उस समय मुझे ये पता नही था कि Godaddy से खरीदा हुआ domain Hostgator पर point करना होगा!) उसके बाद में hostgator team को call किया तो पहली बार मे वो मुझे इसका solution नही बताये।

में परेशान रहा और internet पर इसके बारे में search करता रहा और 3 दिन बाद फिर मेने hostgator support को call किया तो उसने बताया कि आपके email पर एक mail आया होगा, जिसमे दो nameservers होंगे. उन्हें आपको Godaddy में login करके अपने domain के nameserver पर add करना होगा. Finally, उन्होंने मुझे step by step बताया और इसको हल किया. अभी बोलने में बहुत easy लग रहा है लेकिन really इस problem ने मेरी रातों की नींद उड़ा दी थी।

यह सच है कि मैने ब्लॉग को Income करने की नीयत से बनाया था. शायद इसीलिए ब्लॉग बनाने के बाद 2 – 4 post लिखने के बाद Adsense के apply कर दिया था और वो disapprove हो गया था. उसके बाद मेने 100 से ज्यादा post लिखने के बाद adsense के लिए apply किया था तो मुझे approval मिल गया।

ब्लॉग पर ads लगाने के बाद भी जब अच्छी earning नही हो पाती थी तो धीरे धीरे ब्लॉग से income करने के बारे में मेरा interest कम होने लगा. उसके बाद में ब्लॉग से earning करने के बारे में बहुत कम सोचता था. अब में ब्लॉग पर content डालने के लिए focus करता था.

एक बार मेरा ब्लॉग delete होने वाला था तो उस समय मेरी मदद जुमेदीन भाई ने की थी. Actually, मेरे ब्लॉग की hosting expire हो गयी थी और delete होंद में सिर्फ 2-3 बचा था. उस समय मेरे uncle Banglore चले गए थे और payment करने के लिए मेरे पास कोई option भी नही था. उसके बाद जब मैने Jumedeen भाई को इसके बारे में बताया था तो उन्होंने payment कर दिया था।

और एक बात जब मेने ब्लॉग बनाई थी तो ऐसे content ज्यादा लिखता था जो पहले से internet पर मौजूद है. एक दिन जुमेदीन भाई ने कहा कि “हमेशा New और Helpful content create करने की कोशिश करो” उन्होंने इसके बारे में explain करके बताया था. उसी time से में अपने ब्लॉग में कुछ नया और helpful content लिखता हूँ. वैसे में ज्यादातर readers को देखते हुए post लिखता हूँ. मतलब जो मेरे visitors के लिए बहुत ज्यादा important है तो ही में उसके बारे में पोस्ट लिखता हूँ।

मुझसे ये सवाल 1000रों लोग पूछ चुके हैं कि ”क्या आप ब्लॉग से पैसे कमाते हो?” और “आप ब्लॉग से कितना Income करते हो?” मुझे लोग Facebook, Whatsapp, Comment और फ़ोन करके बहुत बार इस तरह के सवाल पूछ चुके हैं. बहुत से लोगों को reply नही दे पाता था और कुछ लोगो को झूठ भी बोलना पड़ता था.

Suppose that, अगर में किसी को झूठ नही बोलता और कहता की में 2 साल से ब्लॉगिंग कर रहा हूँ और अभी तक 0 रुपया कमाया है तो लोग इससे demotivate हो जाते और ब्लॉगिंग छोड़ देते. जिससे उसका career बर्बाद हो जाता।

अभी तक मे इस ब्लॉग पर 450+ articles लिख चुका हूँ और 2 साल से अधिक समय से ब्लॉगिंग कर रहा हूँ. लेकिन शायद आप नही जानते होंगे कि मैने इस ब्लॉग से पहली income 24 May 2018 को हुई है. Actully, में इसे share नही करना चाहता था लेकिन मेरे एक friend ने मुझे suggest किया कि इसके बारे में post लिखना ठीक होगा।

इसलिए मैंने इस post को लिखने का निश्चय किया. और मुझे भी उम्मीद है कि अगर आप एक ब्लॉगर हो या ब्लॉगिंग करना चाहते हो तो यह post आपको 100% motivate करेगी। जो लोग ब्लॉगिंग में नए हैं उन्हें प्रेरणा मिलेगी, जिससे वो आपने ब्लॉग में income की चिंता नही करते हुए लंबे समय तक ब्लॉगिंग कर पाएंगे।

मेने ब्लॉगिंग से पहली Income कब और कितना किया?

सबसे पहले तो में अपने सभी visitors, readers और जिन्होंने मुझे support किया सभी को दिल से शुक्रिया कहना चाहूंगा. क्योंकि आज में और मेरा ब्लॉग जो कुछ भी है वो आप सभी के वजह से है. मुझे आशा है कि आप सभी आने वाले समय मे भी इतना ही प्यार देंगे.

Actually, में इसके बारे में post एक महीना पहले ही लिखने वाला था लेकिन कुछ problem की वजह से ब्लॉग पर ठीक से समय नही दे पा रहा हूँ. मेने ब्लॉग से एक महीना पहले ही यानी May 2018 में income किया है. समय नही मिलने के कारण आज में आप सभी के साथ share करता हूँ।

में ब्लॉग से बहुत ज्यादा income नही किया हूँ लेकिन अभी मेरे लिए इतना ही बहुत ज्यादा है. में अपने ब्लॉग पर जितने पैसे खर्च किया था अभी मुझे उतना नही मिला है लेकिन आप सभी का साथ रहा तो जल्द ही हो जाएगा।

आप सभी जानने के लिए बेचैन होंगे की मेने अपने ब्लॉग से first income कितना किया. उससे पहले जब मुझे Adsense की तरफ से payment mail मिला था, उसका screenshot में share कर रहा हूँ।
blogginghindi first adsense payment

यह mail मुझे 21 May 2018 को 11:38 PM में मिला था. जब मुझे mail आया था तो में उस time ब्लॉग के लिए post ready कर रहा था. मेने इसकी notification 11:57 में देखी। आप इस screenshot को देख सकते हैं।

चलिए दोस्तों, अब हम आपको बता रहे हैं कि मेरी पहली income कितनी थी. मेरी पहली income $115.95 थी. अगर हम indian currency में convert करे तो लगभग 7947 ₹ होता है।

इतना रुपया मेरे लिए बहुत ज्यादा है. पैसे मेरे bank account में 24 May 2018 को 3:22 PM में आया था. में आपको उसका भी तस्वीर नीचे दिखा रहा हूँ।

my first blogging earning received on my bank account

मेने पहली बार ब्लॉगिंग से income किया और मेरे लिए इतना पैसा बहुत है. अगर आप सभी का इसी तरह support रहा तो आगे इससे ज्यादा income करेंगे. अब चलिए जानते हैं कि मैने उन पैसों से क्या किया।

मेने Income के पैसों का का क्या किया?

सबसे पहले में आप सभी को ये बता देता हूँ कि मेरा यह पहला income था और में इसमे किसी भी तरह का रुकावट नही चाहता था. अगर में थोड़ा भी mistake करता तो मेरा payment hold हो सकता था।

मेरा Bank Account mini branch में है, इसलिए मैंने एडसेंस पेमेंट के लिए अपने पिताजी के bank account use किया था. जब पैसे आये तो मैने पिताजी से 5000 रुपये लिए।

Actually, मेरे ब्लॉग की hosting को renew करने के लिए 5000 रुपया किसी से उधार लेकर जुमेदीन भाई के बैंक एकाउंट में भेजा था और उन्होंने hosting renew कर दिया. जिससे मेने पैसे लिए थे उन्हें लौटाने के लिए 5000₹ दे दिए।

Well, मेरे Blogging journey में जुमेदीन खान भाई ने हमेशा मेरी मदद की है. In case, कभी भी मुझे ब्लॉगिंग में problem होती है तो सबसे पहले उन्ही से suggestion लेता हूँ।

Finally,
मेने झूट बोल कर किसी को hurt किया है तो sorry कहना चाहूंगा. फिर कभी मौका मिला तो आप सभी को मेरे बारे में कुछ interesting बातें बताऊंगा, जो आप नही जानते होंगे. आज में आप सभी के support और मेरे patience की वजह से में income कर पाया हूँ. अगर आप इसी तरह हमें support करते रहेंगे तो हम आने वाले समय मे ज्यादा बेहतर कर पाएंगे।।


ટિપ્પણી પોસ્ટ કરો

0 ટિપ્પણીઓ