Ok Life Care की पूरी जानकारी । Business Plan in Hindi
इस लेख में आपको Ok Life Care नामक एक भारतीय MLM कंपनी के बारे में जानकारी मिलेंगी। जिसमे हम देखेंगे, Ok life Care की शुरुवात कैसे हुई और क्यों इसे Vestige की विरोधी कंपनी कहते है।

इसके अलावा निम्न बिंदुओं पर आपको जानकारी विस्तार में मिलेंगी।
- About Ok Life Care Private Limited
- Ok Life Care Business Plan in Hindi
- Ok Life Care Compensation Plan
- Ok Life Care Products Details
About Ok Life Care Private Limited
Ok Life Care Private Limited की शुरुवात नवंबर, 2016 में हुई और इसके चेयरमैन Jogender Singh, MD Sarita Karwasra और CEO D.K. Saharan है
यह कंपनी MCA के अंतर्गत दिल्ली से रजिस्टर है और इसका हेड-ऑफिस रोहतक, हरियाणा में है। इसके अलावा यह Legal Direct Sellig Company List में से एक है, इस अनुसार Ok Life Care को भारत में डायरेक्ट सेलिंग व्यापार करने की अनुमति है।
Ok Life Care दावा करती है, कि उनके पास 5 tv channel, 17 College, व Drishti Hotel की चैन है। लेकिन इस बात की पुष्टि हम नही करते है।
अगर Ok Life Care के पास अगर इतने अन्य व्यपार है, तो भी एक डायरेक्ट सेलर को इससे क्या मतलब। क्योकि डायरेक्ट सेलर की कमाई तब ही अच्छी होगी, जब कंपनी के प्रोडक्ट और इनकम प्लान अच्छा हो। इसके अतिरिक्त बाकी चीज़े सिर्फ कंपनी की मार्केटिंग का हिस्सा है।
Ok Life Care के पास Health Care, Personal Care, Home Care व अन्य मिलाकर 130 प्रोडक्ट है। जिनके बारे में हम आगे बात करेंगे।
Galez treding P.v.t L.t.d Kay hai.
OK Life Care Business Plan
Ok Life Care के बिज़नेस प्लान की बात करे, तो यह एक MLM कंपनी है, जिसमे कोई भी व्यक्ति कंपनी का मेंम्बर बन सकता है। मेंबर को हम डायरेक्ट सेलर या डिस्ट्रीब्यूटर या एसोसिएट भी कहते है।
Ok Life Care Marketing Bussiness Plan से जुडने के बाद क्या करना होता है, इसे हम दो भागो मे बाँट सकते है।
Products Purchase
Ok Life Care से जुड़ने के बाद व्यक्ति को कंपनी के प्रोडक्ट खरीदने होते है। डायरेक्ट सेलर बनने के बाद व्यक्ति को कंपनी से प्रोडक्ट DP (Distributor Price) पर मिलते है, जो MRP (Maximum Retail Price) से कम होती है।
Ok Life Care में 500BV यानी की औसतन 1000 से 1500 रुपये के प्रोडक्ट खरीदने जरूरी है।
Recruitment
खुद जुड़ने के बाद अब और लोगो को भी इस कंपनी से जोड़ना होता है, जिसे हम रिक्रूटमेंट कहते है। जिसने आपको जोड़ा है, वे आपके Upline (अप-लाइन) है और अब जो लोग आपके नीचे जुड़ेंगे, वो आपकी Downline (डाउन-लाइन) होगी।
ध्यान रखिये, MLM कंपनी में लोगो को जोड़ने के पैसे नही मिलते है। आपको पैसे तब ही मिलेंगे, जब आपकी Downline में लोगो ज्यादा से ज्यादा मात्रा में कंपनी के प्रोडक्ट खरीदेंगे।
जब आप और आपकी Downline में लोग प्रोडक्ट खरीदते है, तो उसका कुछ प्रतिशत मुनाफा आपकी Upline के पास जाता है। और ऐसे ही शिलशिला चलता रहता है।
Ok life Care Compensation Plan
Ok Life Care Compensation Plan (Income Plan) क्या है और आपको आपकी पहली इनकम कैसे मिलेगी, इस विषय पर अब बात करते है।
BV
इसके इनकम प्लान को समझने से पहले हम BV के बारे मे जानते है।
BV (Business Volume) का इस्तेमाल प्रमुख रूप से इनकम गिनने के लिए किया जाता है। Ok life care में 1 BV कुछ 2 से 3 रुपये की औसतन होती है।
यानी की आप 200 से 300 रुपये का प्रोडक्ट खरीदते है, तो 100BV मिलती है। अब इस BV के अनुसार आपकी अलग-अलग इनकम तय होती है।
Types of Income in Ok Life Care
Ok Life Care, 7 तरह की इनकम देने का दावा करती है, जो निम्नलिखित ह
- Retail Profit
- Active Bonus
- Consistency Bonus
- Super Active Bonus
- Car Fund
- House Fund
- Flagship Bonus
Retail Profit
पहली इनकम रिटेल प्रॉफिट जो आपकी खुदकी प्रोडक्ट खरीद पर मिलती है। अब आप ok life care के डायरेक्ट सेलर बन चुके है, तो आपको प्रोडक्ट DP यानी Distributor Price पर मिलते है। जो कि MRP से कम होती है।
आपका रिटेल प्रॉफिट निम्न सूत्र से निकाल सकते है।
Retail Profit = MRP – DP
उदाहरण: जैसे किसी प्रोडक्ट की MRP 110 रुपये है, और DP 100 रुपये है। तो आपको यह प्रोडक्ट MRP में बेचने पर 10 रुपये का फायदा होगा, जो आपका रिटेल प्रॉफिट हुआ। हर प्रॉडक्ट हर रिटेल प्रॉफ़िट अलग-अलग होता है।
Active Bonus
अब आगे की इनकम आपके Downline में हुई प्रोडक्ट की खरीदी पर निर्भर करती है। मान ले, कि आपने आपके लेफ्ट और राइट में दो टीम लगाई है, टीम A और टीम B। अब जब आपकी दोनों टीम में अलग-अलग 2500 BV की ख़रीदी होती है (औसतन 6,250 रुपये की खरीदी दोनों टीम में अलग-अलग)। तो आपको 1 ABP (Active Business Point) मिलता है।
अगर आपके दोनों टीम में 5000 BV की खरीदी अलग-अलग होती है, तब आपको 2 ABP मिलते है। यहाँ आपको दोनों लेग की मैचिंग करनी पड़ेगी।
अब हर महीने कंपनी के पास जितनी BV की बिक्री हुई है, उसका 30% BV कंपनी सभी ABP धारकों में बांटती है।
उदाहरण:
जैसे इस महीने Ok Life Care के पास 1 लाख BV के प्रोडक्ट की बिक्री हुई है। तो उसका 30% यानी 30,000 BV कंपनी ABP धारकों में बांटेगी। अब कंपनी के सभी डायरेक्ट सेलर की मिलाकर 132 ABP कमाए है, तो अब 30,000 BV को 132 ABP से भाग किया जाएगां। यानी की 30,000 / 132 = 227 रुपये हुआ।
इस अनुसार 1 ABP कुछ 227 रुपये के बराबर है।
अगर कोई डारेक्ट सेलर इस महीने 2 ABP ( जब अपने दोनों टीम में पांच-पांच हज़ार की खरीदी होती है) पाता है, तो उसकी Active Bonus से इनकम 2*227 = 454 रुपये होगी।
अब जैसे-जैसे नेटवर्क और उसमे प्रोडक्ट की खरीदी बढ़ती है, डायरेक्ट सेलर ज्यादा ABP कमाता है और ज्यादा इनकम की संभावना रहती है।
अब इसी प्रकार अगली इनकम अलग-अलग तरीके से गिनी जाती है। लेकिन उन्हें पाने के लिए और ज्यादा BV downline में करनी पड़ती है। इस एक लेख में सारी इनकम समझाना संभव नही है।
आप Ok Life Care के इनकम प्लान को नीचे दी PDF से और विस्तार से समझ सकते है।
Ok Life Care Products
Ok Life Care के प्रोडक्ट की बात करे, तो इस कंपनी के पास 130 के पास प्रोडक्ट है। जो हेल्थ, पर्सनल केअर, वैलनेस, व ग्रोसरी केटेगरी के है।
Ok Life Care के प्रॉडक्ट पैकेजिंग अनुसार अच्छे दिखते है और डायरेक्ट सेलर के लिए ज्यादा रेंज के प्रोडक्ट उपलब्ध है, जो इसके प्रमुख दो लाभ है।
लेकिन बेशक, अन्य अधिकतर MLM कंपनी के प्रोडक्ट की तरह Ok Life Care के Product भी मार्किट से महंगे है।
खाशकर जब आप मसाले जैसे प्रोडक्ट, जो हमारी आम जरूरत है और जिनकी कीमत मार्किट में एक निश्चित राशि के अनुसार चलती है। उन प्रोडक्ट की MRP भी आपको Ok Life Care में ज्यादा मिलेंगी।
ऐसा हम इसलिए नही कह रहे है, कि हम Ok Life Care के खिलाफ है, बल्कि अधिकतर MLM कंपनी का यही हाल है। जहाँ डायरेक्ट सेलर को ना चाहते हुए भी महँगे प्रॉडक्ट खरीदने होते है।
Vestige Vs Ok Life Care
अभी के समय में Vestige और Ok Life Care के बीच में घमासान चल रहा है। ऐसा पहली बार नही हुआ है। भारतीय डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री में एक दूसरे की कंपनी को गालिया देना, सामान्य बन गया है।
पर Ok Life Care और Vestige के बीच कुछ और ही चल रहा है। जहाँ लोग एक दूसरे के प्रोडक्ट और प्लान को यूट्यूब वीडियो बनाकर नीचा दिखा रहे है।
बीते कुछ महीनों में सागर सिन्हा समेत बहुत से लीडर Vestige से Ok Life Care में जा रहे है और बहुत सी अफवाएं भी चल रही है।
Ok Life Care FAQ
क्या Ok Life Care fraud कंपनी है?
नही, Ok Life Care भारत सरकार द्वारा मान्यत व लीगल डायरेक्ट सेलिंग कंपनी लिस्ट में से एक है
Ok Life Care से कैसे जुड़े?
Ok Life Care से जुड़ने के लिए आपको किसी भी पुराने Ok Life Care के डायरेक्ट सेलर से संपर्क करना हैं। उन्हें आपको अपनी जरूरी जानकारी देनी होगी और वे आपकी ID अपनी downline में लगा लेंगे। पर ध्यान रहे, आप अपनी Upline यानी जिनके द्वारा जुड़ने वाले है, उन्हें ध्यान से चुने। क्योकि कही हद तक आपका व्यापार व इनकम उनके सहयोग पर निर्भर करती है।
Ok Life Care से जुड़ना चाहिए?
यह फैसला पूरी तरह से आपका होना चाहिए। सबसे पहले तो आपको MLM को समझना होगा। जिसमे निम्न बिंदु सबसे महत्पूर्ण है।
- MLM की सफलता दर मात्र 0.04% है। जो IIT क्रैक करने से भी मुश्किल है।
- MLM में आपको मार्केटिंग, कम्युनिकेशन, प्रेजेंटेशन जैसी स्किल्स सीखनी होगी।
- विशेषज्ञ अनुसार, MLM में सफल होने के लिए कम से कम 2 से 3 साल लागतार मेहनत करनी पड़ती है, उसके बाद ही सफलता के कुछ अवसर है।
इसके बाद आपको Ok Life Care के प्लान को पुरी तरह से समझे और जाने की कैसे आपकी पहली इनकम होगी। उसके बाद ही अच्छी सी upline चुनकर जॉइन होने का फैसला ले।
Ok Life Care से जुड़ने की फीस कितनी है?
डायरेक्ट सेलिंग गाइडलाइन अनुसार भारत में किसी भी कंपनी को जोइनिंग व अन्य कोई फीस लेने की अनुमति नही है। इसलिए Ok Life Care से जुड़ने के लिए भी आपको कोई फीस नही देनी है।
Ok Life Care के प्रोडक्ट खरीदना जरूरी है?
हाँ, Ok Life Care में 500BV यानी की औसतन 1000 से 1500 रुपये के प्रोडक्ट खरीदने जरूरी है।
Vestige Vs Ok Life Care में से कौनसी कंपनी बेहतर है?
इस सवाल का जवाब एक वाक्य में देना उचित नही है। Vestige और Ok Life Care दोनों अपनी जगह सही है। दोनों लीगल और प्रोडक्ट आधारित है। बस Ok Life Care नई कंपनी है, जबकि Vestige वर्षो से भारत में डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री पर राज़ कर रही है।
Vestige पर भी सोनू शर्मा जैसे लीडर ख़रीदने के आरोप है और Ok Life Care पर भी कुछ ऐसे ही आरोप अब लग रहे है।
लेकिन अब आपका अपना फैसला होना चाहिए, कौन सही और कोन गलत।
Ok Life Care से कितना पैसा कमा सकते है?
यह आपके ऊपर निर्भर करता है। जितना बड़ा आपका नेटवर्क और जितने ज्यादा लोग आपकी Downline में प्रोडक्ट की खरीदी करेंगे, उतनी ज्यादा इनकम होगी।
Ok Life Care से प्रोडक्ट कहाँ से लेने होंगे?
Ok Life Care के प्रोडक्ट आपको अपनी नजदीकी Ok Life Care की ब्रांच से लेने होंगे। ब्रांच के बारे में आप Ok Life Care की ऑफिसियल वेबसाइट पर Our Stockist पर जाकर देख सकते है।


0 ટિપ્પણીઓ